बिहार चुनाव रिजल्ट: अरुण साव बोले- विकास-सुशासन के लिए जनादेश, विजय शर्मा ने कहा- राहुल कहीं भी अच्छा नेतृत्व नहीं कर पा रहे

छत्तीसगढ़

रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर साफ हो गई है. बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के रूझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. NDA करीब 200 सीटों पर बढ़त लेकर क्लीन स्वीप कर रही है. इस पर छत्तीसगढ़ बीजेपी में भी जश्न का माहौल है. रूझानों के बाद तमाम नेता बयान देने लगे हैं. अरुण साव ने इसे ऐतिहासिक परिणाम बताया है.

विकास और सुशासन पर भरोसा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बिहार का जो परिणाम दिख रहा है वो बहुत ही ऐतिहासिक परिणाम है. बिहार की जनता ने सारे प्रकार के हथकंडों को धता बताते हुए, विकास और सुशासन पर भरोसा किया है. डबल इंजन सरकार पर भरोसा किया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और NDA पर भरोसा किया है.

विकास और सुशासन के लिए बिहार की जनता ने जनादेश दिया है. देश की राजनीति को बिहार के परिणाम से नई दिशा मिलेगी. देश आगे बढ़ेगा, बिहार आगे बढे़गा.- अरुण साव, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

विजय शर्मा का भी राहुल गांधी पर तंज: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहीं पर भी अच्छा नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं. कुछ और नहीं समझ आता तो EVM पर आरोप लगा देते हैं. इसे जनता समझ रही है. वे आत्म अवलोकन करें, अपना चिंतन करें, किसी भी विषय के कारण को कहीं और बताना गलत है.

मैं हृदय से बिहार की सारी जनता को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने गुंडाराज को छोड़कर विकास का साथ दिया है. उन्होंने सुशासन के साथ खड़े होने का फैसला लिया है.- विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री

सोशल मीडिया पर भी बथाई का तांता: छत्तीसगढ़ बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर कार्टून शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया हैवहीं, इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी कांग्रेस को डूबती हुई नाव बताया. साथ ही कहा कि, बिहार की जनता ने इस गठबंधन को ‘महाठगबंधन’ साबित कर दिया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry