Delhi Lal Quila Blast: इतने दिनों तक लाल किला बंद, पर्यटकों की Entry पर भी रोक

दिल्ली

दिल्ली के लाल किला परिसर के पास गत शाम हुए बम धमाके के बाद देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक इस धमाके में  13 लोगों की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और दिल्ली पुलिस ने लाल किला को 3 दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है, ऐसे में अब 13 नवंबर तक किसी भी सैलानी को लाल किला परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)  को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि अपराध स्थल की जांच अभी जारी है, इसलिए लाल किला को अस्थायी रूप से बंद रखा जाए। पुलिस के पत्र में लिखा गया है, “10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला चौक के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर खड़ी एक कार में बम विस्फोट हुआ।

घटनास्थल की जांच अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए अनुरोध किया जाता है कि 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक लाल किला सैलानियों के लिए बंद रखा जाए।” फिलहाल NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें धमाके के हर पहलू की जांच में जुटी हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry