पंजाब में 24,00,00,000 रुपए का बड़ा घोटाला! हैरान कर देगा मामला

पंजाब

लुधियाना: डायरैक्टरेट जनरल ऑफ जी.एस.टी. इंटैलीजेंस (डी.जी.जी.आई) की लुधियाना यूनिट ने गुरुवार को मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक फर्म कान्हा कॉनकास्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कथित इनपुट टैक्स क्रेडिट (आई.टी.सी,) की भारी हेराफेरी के मामले से जुड़ी हुई है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई कई घंटों तक चली और इसमें 3 से 4 टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। डी.जी.जी.आई की टीमों ने फर्म से जुड़ी 4 अलग-अलग लोकेशनों निवास स्थल और कार्यालय पर एक साथ सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, फर्म पर लगभग 23 से 24 करोड़ रुपए के आई.टी.सी घोटाले में शामिल होने का संदेह है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry