पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने एक अहम कदम उठाया है. आयोग ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और इससे संबंधित लोगों के डाउट्स क्लियर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 लॉन्च किया है. अधिकारी ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से SIR से संबंधित कोई भी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.
अधिकारी ने कहा कि नागरिकों को बताया गया है कि वे अब वोटर लिस्ट से जुड़े सवाल पूछने और शिकायतें दर्ज कराने के लिए अलग-अलग राज्य और जिला-स्तर की सेवाओं के साथ-साथ इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%