शिवपुरी। जिले में किसान खाद के लिए बेहद परेशान है, हालात यह हो गए हैं कि कोई पूरी रात खात के गोदामों के बाहर सोकर निकाल रहा है तो कोई आधी रात को नींद से जागकर खाद की लाइन में लगने के लिए गोदाम पर पहुंच रहा है।
इसी क्रम में बुधवार की अलसुबह शिवपुरी के कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खाद लेने के लिए जा रहे तीन किसानों को टक्कर मार दी।
हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो किसान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गुड़ा निवासी महाराज सिंह पाल के पुत्र भरत पाल उम्र 22 साल, विशाल उम्र 20 साल व ग्राम ईटमा निवासी जंडले पुत्र साहब सिंह पाल उम्र 20 साल बुधवार की अल सुबह 4 बजे जागकर खाद लेने के लिए लुधावली स्थित खाद के गोदाम पर आ रहे थे, ताकि जल्दी पहुंचकर लाइन में आगे लग जाएं और जल्दी से खाद प्राप्त कर सकें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad