दिवाली से पहले पंजाब में बस हादसा, सड़क पर बिछ गईं लाशें

पंजाब

मानसा: मानसा-झुनीर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सरकारी स्कूल की दो छात्राओं की रोडवेज बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों बच्चियां बाजीगर बस्ती, झुनीर की रहने वाली थीं और अपने पिता के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, पीछे से तेज़ी से आ रही रोडवेज़ बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि मौके का माहौल गमगीन बना हुआ है। दोनों बच्चियों की मौत से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry