दिवाली और छठ के कारण ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल हो गया हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. UPSRTC ने यात्रियों को राहत देते हुए 250 बसों को रिजवर्ड किया है, जो कि यात्रियों की डिमांड और भीड़भाड़ वाले रूट पर चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. दिल्ली के प्रमुख बस टर्मिनलों से इनका संचालन होगा, जहां कोई भी व्यक्ति से आसानी से बस पकड़ सकेगा.
फेस्टिव सीजन में बढ़ती डिमांड और यात्रियों की परेशानी को देखते ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. UPSRTC ने 250 अतिरिक्त बस चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को अपने घर पहुंचने में मदद मिलेगी. इन बसों का संचालन दिल्ली के प्रमुख बस टर्मिनलों से किया जाएगा, जिसमें सराय काले खां, कश्मीरी गेट, आनंद विहार और गाजियाबाद के कौशांबी का नाम शामिल हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad