मोगा : आज सुबह अकालसर फाटकों के नजदीक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे एक व्यक्ति की मृत्यु होने का पता चला है। जिसकी पहचान सुरेन्द्र कुमार (59) निवासी कैंप भीम नगर मोगा के तौर पर हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस चौकी की प्रभारी नरेश कुमारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि अकालसर फाटकों के नजदीक एक धार्मिक स्थल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है, जिस पर हम पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान मृतक के बेटे गौरव द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार वह रोजाना धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जाता था। आज जब वह जा रहा था, तो वह चंडीगढ़ से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसने बाद में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे गौरव के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
