लद्दाख के लेह में हुई भयानक हिंसा के बाद सरकार का पहला बयान सामने आया है. सरकार ने जनता के अंदर विश्वास को फिर से बढ़ाने के लिए एक विस्तृत नीति का ऐलान किया है, जिसमें कई विश्वास-निर्माण उपाय शामिल हैं. इन उपायों में भूमि, नौकरियों और लोगों की पहचान की सुरक्षा शामिल है. साथ ही सरकार ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया जाएगा.
सरकार ने अपने बयान में कहा कि वह लद्दाख के लोगों की आवश्यकताओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और बातचीत करने के लिए भी तैयार है, लेकिन सरकार ने सोनम वांगचुक को हिंसा बढ़ाने और बातचीत को बाधित करने के लिए दोषी ठहराया.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%