BJP विधायक का बयान: दिग्विजय सिंह की इंदौर में हुई किरकिरी, कांग्रेस अध्यक्ष को दी बधाई

मध्य प्रदेश

भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की गुटबाजी और दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह बिना बुलाए आते हैं, बुरे-बुरे गीत गाते हैं और हिंदू मुस्लिम करते हैं जिससे कांग्रेस की ही फजीहत होती है।  वो सनातन विरोध का कोई भी तरीका छोड़ते नहीं हैं।  वो तरीका चाहे आईएसआई दे या पाकिस्तान दे या कोई और। वो कोई मौका नहीं छोड़ते हैं सनातन को बदनाम करने का।

रामेश्वर ने तंज करते हुए कहा कि सही मायने में अब कांग्रेस का असली सृजन अभियान का शुभारंभ हुआ है। बैठकें होती है झगड़े होते हैं, मंच टूटते हैं और कुर्ते फटते हैं। इसलिए कांग्रेस की बैठकों में जितनी अधिक लड़ाई होगी कांग्रेस उतनी अधिक मजबूत दिखाई देती है।

अब तो दिग्विजय की इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने फजीहत कर दी-शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने पार्टी मतभेदों के आधार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह पर तंज कसा कि अब तो उनकी फजीहत किसी और ने नहीं… बल्कि इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की है… मैं उनको बधाई देता हूं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि  इंदौर में दिग्विजय सिंह सौहाद्र को ख़राब कर रहे हैं ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry