तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेडचल जिले के मेडिपल्ली थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. महिला गर्भवती थी. गर्भवती महिला की हत्या के बाद पति ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. फिर शव के कुछ टुकड़े छुपा दिए और कुछ नदी में बहा दिए. मृतक महिला की पहचान स्वाति उर्फ ज्योति (22) के रूप में की गई है.
घरेलू विवाद के चलते की हत्या
महेंद्र रेड्डी कैब चलाता था. घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की. पड़ोसियों ने घर से कुछ आवाजें सुनीं और कुछ मिनट बाद अंदर गए तो देखा कि स्वाति का शव टुकड़ों में कटा हुआ और एक बैग में रखा हुआ था. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को हिरासत में ले लिया.
मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल
संदेह है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए. फिर शव को एक बैग में रखा और उसे ठिकाने लगाने के लिए मौके की तलाश में था. फिलहाल मृतका के देवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. इस घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad