जबलपुर में बना मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित होने वाला है. मदन महल से दमोह नाका तक बने 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है. 6 साल पहले 1100 करोड़ की लागत से 2019 में इस फ्लाईओवर की नींव रखी गई थी, जो 2025 में बनकर तैयार हो गया है और जबलपुर वासियों को 23 अगस्त यानी आज (शनिवार) को सौगात के रूप में मिलने वाला है.
यह फ्लाईओवर अपनी अनेक महत्वपूर्ण विशेषताओं के लिए भी जाना जाएगा. आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं. महानद्दा में फ्लाईओवर एक्सटेंशन के पास सड़क पर एक बड़ा डोम बनाया जा रहा है, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
