इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

पंजाब

नंगल : नंगल के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों से जंगली जीव विशेष रूप से तेंदुआ भटक कर गांवों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती शाम नंगल सब डवीजन के गांव हम्‍बेवाल में सामने आया है, जब एक तेंदुए ने एक गरीब परिवार की बकरी को उठा लिया। इस संबंध में जानकारी देते पीड़ित राम लाल ने बताया कि हमारे गांव के साथ जंगल का एरिया है और अक्‍सर इस एरिया में तेंदुए हमारे बाड़ों से बकरियां, कुत्ते या अन्‍य जानवरों को उठा ले जाते हैं।

उन्‍होंने बताया कि बीती शाम को सायं करीब 7 बजे उनके घर के आगे से उनकी एक बकरी को तेंदुए ने उठा लिया। उन्‍होंने बताया कि बकरी के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर जब लोग भागे तो तेंदुए ने बकरी को मारकर वहीं छोड़कर भाग गया। उन्‍होंने बताया कि इसी सूचना तुरंत जंगली जीव विभाग और डीएफओ को दी गई। इस घटना संबंधी मौके पर पहुंचे ब्‍लॉक अधिकारी सुखबीर सिंह, गार्ड जगवीर सिंह और अमृत लाल शर्मा ने बताया कि उन्‍होंने डीएफओ कुलराज सिंह के दिशा निर्देशों पर मौके की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित राम लाल की मृतक बकरी की जांच की जिससे पता चलता है कि बकरी तेंदुए का ही शिकार हुई है।

उन्‍होंने बताया कि 23 जुलाई को भी तेंदुए ने रामलाल की एक बकरी पर हमला किया था। पीड़ित राम लाल और अन्‍य लोगों ने बताया कि जंगल में 2 तेंदुए देखे गए जिनमें से लोगों ने एक तेंदुए को कैमरे में कैद कर लिया। विभाग द्वारा जल्‍दी ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है और पीड़ित बकरियों का केस बनाकर उच्‍चाधिकारियों को भेजा जा रहा है ताकि नियमानुसार गरीब राम लाल की सहायता की जा सके। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर की लाईटें जलाकर रखें और बाहर निकलते समय डंडा या टॉर्च अपने साथ रखें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *