चंडीगढ़: सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैलाने के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति को सुदृढ़ करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के माध्यम से पहचान कर सैक्टर-23 में कूड़ा फैलाने वाले उल्लंघनकर्ता का चालान किया।
यह घटना तब प्रकाश में आई जब निवासियों ने वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कचरा फेंकता दिखाई दे रहा था। नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटर के पंजीकरण नंबर के आधार पर उल्लंघनकर्ता की पहचान की और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एम.एस.डब्ल्यू.) नियमों के तहत चालान जारी किया। उल्लंघनकर्ता को भविष्य में किसी भी तरह का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि कार्रवाई से यह कड़ा संदेश जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों का सहयोग अहम है और नगर निगम अधिक से अधिक निवासियों को ऐसे सबूतों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित करता है।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उल्लंघनों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9915762917 पर दें, जिसमें कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की तस्वीरें या वीडियो क्लिप, स्थान का विवरण सहित साझा करें। इन रिपोटों की जांच के बाद एम.एस.डब्ल्यू, नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
