पति ने करवाई पत्नी की दूसरी शादी… सुहागरात में कर दिया कांड, सुबह आंख खुली तो थाने पहुंच गया पूरा परिवार

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक लुटेरी दुल्हन गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इस गैंग की महिला ने अपने पति को अपना भाई बताकर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली. यही नहीं महिला के पति ने ही उसकी दूसरी शादी करवाई. फिर गैंग ने मिलकर मिलकर नकदी और जेवर चुरा लिए. ये मामला जिले के चाचरिया पुलिस चौकी इलाके का है.

पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है. इसमें महिला भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आसमा, रामदास, कैलाश चौहान, इस्लाम सिंह बर्डे और हीरालाल बर्डे है. आसमां और रामदास पति-पत्नी हैं. बताया जा रहा है कि अलीराजपुर जिले के सोरवा थाना क्षेत्र के वरदला के एक युवक नान सिंह की शादी नहीं हो रही थी.

शादी नहीं को लेकर था परेशान

इससे उसका बड़ा भाई वेस्ता कलेश बहुत परेशान था. एक दिन वेस्ता कलेश दलाल कैलाश चौहान से मिला. कैलाश ने उसे उसके छोटे भाई नान सिंह की शादी के लिए एक लड़की बताई थी. ये लड़की उसने तब बताई थी जब वो गुजरात में मजदूरी करता था. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि आसमा ही थी. इसके बाद नान सिंह का आसमां के साथ आदिवासी रिति-रिवाज से विवाह हुआ और 1.7 लाख रुपए ले लिये गए.

आरोपी ऐसे हुए फरार

शादी के बाद आरोपियों ने कहा कि वो कुछ सामान भूल गए हैं. फिर सामान लेने जाने के बहाने आरोपी फरार हो गए. शादी के दौरान आसमा का पति उसका भाई बना था और विदाई पर रो रहा था. वहीं शादी के दौरान इस्लाम सिंह बर्डे आसमा का पिता बना था. शादी के लिए हीरालाल बर्डे ने अपना घर दिया था. चाचरिया पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry