गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के जश्न में डूबी आम आदमी पार्टी (AAP) को जोर का झटका लगा है. गुजरात में AAP के 2 विधायक हैं. विसावदर के अलावा बोटाद सीट से विधायक उमेश मकवाना ने आज गुरुवार को पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उनका कहना है कि वो पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे और कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे.
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में बोटाद के विधायक उमेश मकवाना ने कहा कि वह सामाजिक कामों में कम समय दे पा रहे हैं, ऐसे में वह पार्टी से जुड़े तमाम पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
