इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस को शक है कि आरोपी पत्नी सोनम की सहेलियां या दोस्त भी इस पूरे केस में मिले हो सकते हैं. केस की जांच के लिए गठित एसआइटी के तीन अधिकारियों की टीम इंदौर में हैं. केस में अब सोनम रघुवंशी की सहेलियां भी फंसती दिख रहीं हैं. पुलिस उसके परिचितों, सहेलियों पर शिकंजा कसने की तैयारी रही है. जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि पति की जघन्य हत्या जैसा प्लान बनाने में उसकी कोई न कोई फ्रेंड जरूर मददगार रही होगी. कुछ सहेलियों, दोस्तों के संबंध में पुलिस की पड़ताल पूरी भी हो चुकी है.
दूसरी तरफ बुधवार को पुलिस की टीम को खासी सफलताएं मिलीं. एक नाले में सोनम रघुवंशी का लैपटॉप सुरक्षित मिला जिससे कई सुराग लग सकते हैं. पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है. साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के सामने खड़ी कार से पांच लाख की नकदी भी मिली है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
