देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। परिवार में पति पत्नी और दो बेटियों ने एक साथ कीटनाशक पी लिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पति पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, उदयनगर थाना क्षेत्र के धोबगट्टा गांव के निवासी राधेश्याम (50) ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रंगूबाई (48) बेटी आशा बाई (23) और बेटी रेखा बाई (15) के साथ कीटनाशक पी लिया। घटना में पति पत्नी और बेटी आशा की मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय बेटी रेखा का इलाज जारी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%