गढ़शंकर: गढ़शंकर में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव शाहपुर के पास 25 वर्षीय युवक की अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार अड्डा झुग्गियां में रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करने वाले गांव कोकोवाल के नवीन कुमार पुत्र सतीश कुमार (20) और आर्यन पुत्र अमित कुमार गांव सीहवां कार पर लुधियाना से सामान खरीद कर अपनी स्विफ्ट कार में वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब वे उक्त स्थान पर पहुंचे तो गढ़शंकर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने आर्यन के सिर और छाती पर गोली मार दी और फरार हो गए, जिसके बाद आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में डी.एस.पी. गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और ए.एस.आई. रशपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए रसपाल सिंह ए.एस.आई. ने बताया कि आर्यन का शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया गया है तथा अब परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
