दिल्ली एनसीआर में पिछले महीने कई बार आंधी और तूफान देखने को मिला है. इस महीने की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई है. दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 4 और 5 जून को भी मौसम के बदलने और तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है.
भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली को इस बारिश ने बहुत राहत दी है. तापमान में भारी गिरावट दिखाई दे रही है. दिन का अधिकतम तापमान जो कि 42 डिग्री तक पहुंच गया था गिरकर 36-37 डिग्री पर आ गया है. यह मौसम अगले दो दिन तक और दिल्ली को राहत दे सकता है. हालांकि 6 जून के बाद से दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं. 4-5 जून को दिल्ली में करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की हवाएं देखी जा सकती हैं जिसके बाद तेज बारिश भी हो सकती है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad