गाजियाबाद पुलिस ने नाहल गांव के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कादिर को एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया है. इसी कादिर को पकड़ने के लिए रविवार को नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी थी. इस दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया था. इन बदमाशों की फायरिंग में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लगी थी, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने इस संबंध में कादिर समेत करीब दर्जन भर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.
गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव का रहने वाला बदमाश कादिर पुत्र खुर्शीद महज 23 साल का है. इसी उम्र में इसके खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा समेत कई अन्य जिलों में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें गैंगस्टर एक्ट के अलावा लूटपाट, मारपीट, हत्या का प्रयास और गोतस्करी के मामले शामिल हैं. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक कादिर के खिलाफ नोएडा के फेज तीन थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
