उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूढा पांडेय थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई.मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और दो बदमाश फरार हो गए. मुरादाबाद पुलिस ने फरार हुए बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया. सऊदी अरब से नौकरी करके वापस लौट रहे लोगों के पास सोना होने की शक में उनका अपहरण किया गया था. अपहरणकर्ताओं ने खुद को अधिकारी बताकर उनकी गाड़ी रोकी और चेकिंग की.
इसके बाद वह उन्हें अपने साथ एक फार्म हाउस में ले गए. पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस को अपहरण की जानकारी दी. इसके बाद कुछ ही घंटे में पुलिस ने फार्म हाउस से अपहरण किए हुए लोगों को बचा लिया और दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. लोगों को किडनैप करने वालों के दो साथी फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो गाड़ी भी बरामद कर ली हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
