कहते हैं न कि मौत कभी भी, कहीं भी और कैसे भी आ सकती है. इसका कोई तय वक्त या जगह नहीं होती. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है. यहां एक शख्स कब्रिस्तान के पास सो रहा था. तभी वहां नगर निगम की कचरे से भरी गाड़ी आई. कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्रॉली वहीं पर पलट दी. उन्हें इस बात का जरा सा भी इल्म नहीं था कि जहां उन्होंने कचरा फेंका है, वहां कोई सो रहा था. कचरे में दबने से सो रहे शख्स की मौत हो गई.
मृतक युवक की पहचान सब्जी विक्रेता सुनील के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुनील की सिल्ट में दबकर दम घुटने से ही मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस अब आरोपी ठेकेदार नईम शास्त्री की तलाश में दबिश दे रही है. क्योंकि नगर निगम ने ठेका उस ठेकेदार को दे रखा था, जिसके कर्मचारी ने कचरे की ट्रॉली पलटी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
