देश की मशहूर अंडरवियर कंपनी जॉकी के निवेशकों के लिए खुशखबरी है. जॉकी ब्रांड की अंडरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंजस्ट्रीज ने अपने शेयर होल्डर्स को 200 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसके लिए पेज इंडस्ट्रीज ने अपने डिविडेंड के लिए 21 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर चुना है और कहा है कि डिविडेंड की पेमेंट 13 जून 2025 से पहले कर दिया जाएगा.
पेज इंजस्ट्रीज ने अपने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें कंपनी का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है. इसी के चलते कंपनी की ओर से निवेशकों को प्रति शेयर 200 रुपये का लाभांश दोने का ऐलान किया है. पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में इससे पहले तीन बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है जो कि 300 रुपये, 250 रुपये और 150 रुपये के हिसाब से थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
