पाकिस्तान अपने यहां पल रही दहशतगर्दी को किसी भी हद तक छुपाने की कोशिश में लगा रहता है. हालांकि वह लाख कोशिश कर ले लेकिन उसका काला चेहरा दुनिया के सामने आ जरूर जाता है. वह और उसकी सेना जिस आतंकी को मासूम मौलवी बताने में जुटी हुई थी, वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख चेहरा है और राहत कार्यों की आड़ में आतंक को पाल-पोस रहा है. दरअसल हम आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ की बात कर रहे हैं.
पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वायरल तस्वीर में दिख रहा युवक कोई आतंकी नहीं बल्कि एक मासूम परिवार वाला और धर्मगुरु है. ये युवक कुछ पाकिस्तानी सैनिकों के साथ एक जनाजे में दिखाई दे रहा है. उन्होंने इस व्यक्ति का ID कार्ड भी दिखाया और कहा कि यह एक साधारण राजनीतिक कार्यकर्ता है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%