इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बढ़ती गर्मी के दौरान लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों के साथ – साथ जू प्रबंधन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां गर्मी से रहत के लिए लोग पेड़ की छाव और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं इंदौर चिड़ियाघर में भी जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जू में जानवरों के पिंजरे के बाहर हरी नेट लगाने के साथ ही फुव्वारे की व्यवस्था भी कर दी है।
वहीं तापमान बढ़ने के साथ ही प्रबंधन ने जानवरों के पिंजरों में कूलर लगाने और हाथी के लिए कीचड़ स्नान की व्यवस्था कर दी है। साथ ही जानवरों के लिए पीने के पानी में एलेक्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही,उनकी खाने में भी बदलाव किया गया है, जानवरों को इन दिनों ऐसा खाना दिया जा रहा है।
जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो सके। इसके अलावा सभी प्राणियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन के द्वारा की गई इस व्यवस्था से,प्राणी भी गर्मी के दिनों में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल महसूस कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
