ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने और विशेष रूप से  युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों के सृजन लिये जापान की यात्रा पर आया हूँ। मुझे संतोष है कि जापान का रूझान अन्य देशों के साथ भारत की ओर भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य अपने यहां औद्योगिक निवेश को बढ़ाये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हो और युवाओं के  लिये अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान, आर्थिक रूप से समृद्ध देश है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अनुशासित जीवन जीते है, जिससे अनेक संभावनाएँ जन्म लेती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान की यह यात्रा भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे और म.प्र. आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry