माछीवाड़ा में एक पालतू पिल्ले को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया। सरहिंद नहर किनारे गढ़ी पुल पर एक पालतू पिल्ले को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि निहंग सिंहों ने अपने पहचान वाले निहंग सिंहों के मोटरसाइकिल को आग लगा दी। घटना गत रात की बताई जा रही है।
मुगलेवाल निवासी नाजर सिंह ने बताया कि वह गढ़ी पुल पर चाय बेचने का काम करता है और उसके पास 2 अन्य निहंग सिंह सरदाई बेचने का काम करते थे। नाजर सिंह के अनुसार, इन दोनों निहंग सिंहों ने उसे देखभाल के लिए एक छोटा पालतू पिल्ला दिया और कहा कि इसकी संभाल करना। नाजर सिंह के अनुसार, निहंग सिंहों ने कई बार कहा कि यहां ठंड बहुत है और वह पालतू पिल्ले को संभाल नहीं पा रहे हैं, जिसे वह ले जाएं, लेकिन फिर भी उन्होंने उसे मेरे पास छोड़ दिया। इसी बीच पालतू पिल्ला गायब हो गया और रात को जब दोनों निहंग सिंह उसके पास आए और पिल्ले को लेकर बहस करनी शुरू कर दी और उसकी पिटाई कर दी।
नाजर सिंह ने बताया कि उसने बड़ी ही मुश्किल अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आकर उन्हें बचाया। विवाद निपटाने के बाद जब पुलिस कर्मी चले गए तो इन दोनों निहंग सिंहों ने उसके तंबू में खड़े मोटरसाइकिल को बाहर निकाला और उसमें आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख पवित्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और कहा कि नाजर सिंह के बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल को आग लगाने और मारपीट करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
