23 हजार के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है कनेक्शन

मध्य प्रदेश

इंदौर: इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक को पकड़ा था जिसके पास 23 हजार के नकली नोट मिले थे जिससे पूछताछ करने के लिए सेंट्रल की इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम इंदौर पहुंची। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 136 का है जहां पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जिसके पास नकली नोट है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम रजक को पकड़ कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 46 नोट 500 के नकली मिले और नकली नोट राजस्थान के मोहित नामक युवक से लाना बताया।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी सूचना दी गई थी जिसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा लसुड़िया पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले में बेक ट्रेसिंग कर जांच शुरू की गई है। जहां आरोपी शुभम से पूछताछ करने के बाद और भी नकली नोट मामले में खुलासे होने की उम्मीद पुलिस द्वारा जताई जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry