सनी देओल साल 2001 में ‘गदर’ नाम की एक फिल्म लेकर आए थे. फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था. फिल्म की कहानी हो या फिर डायलॉग, सबकुछ लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म के कई सीन काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे. अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में इस फिल्म के एक सीन की झलक देखने को मिली है.
फिल्म को वो सीन तो आपको याद होगा ही, जिसमें अशरफ अली (अमरीश पुरी) पहले तारा सिंह (सनी देओल) को पाकिस्तान जिंदाबाद और फिर हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहते हैं. तारा सिंह अपने देश के खिलाफ नारा लगाने से साफ इनकार कर देते हैं और जोर से अशरफ अली पर चिल्लाते हैं, उसके बाद पाकिस्तान में गदर मचा देते हैं. कुछ ऐसा ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी देखने को मिला है.
पाकिस्तान पहुंच गए चंपक चाचा
‘तारक मेहता’ में चंपक चाचा का एक कैरेक्टर है. हाल ही में शो में दिखाया गया कि गोकुलधाम सोसाइटी में न्यू ईयर पार्टी रखी जाती है. सोसाइटी में रहने वाले ये प्लान करते हैं कि नए साल के शुरू होते हैं कि लगभग 2 हजार गुब्बारे एक साथ हवा में छोड़ेंगे. ऐसा ही किया जाता है और गुब्बारों के साथ चंपक चाचा भी हवा में उड़ जाते हैं. वहीं गुब्बारे के सारे वो पाकिस्तानी समुद्री इलाके में चले जाते हैं. वहां उन्हें पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड पकड़ लेते हैं.
पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड चंपक चाचा से कहते हैं कि हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ तो हम तुम्हें जानें देंगे. ये बात सुनते ही उनके अंदर का तारा सिंह जाग उठता है. जहां ‘गदर’ में सनी देओल अशरफ अली का नाम लेकर चिल्लाते हैं तो वहीं यहां चंपक चाचा ‘अशरफिया’ कहकर चिल्लाते हैं और फिर वो हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं. वो कहते हैं, “हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा.”
17 सालों पुराना शो
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ये सीन देखकर 24 साल पुरानी सनी देओल के ‘गदर’ की याद आ जाती है. ‘तारक मेहता’ टीवी का सबसे पॉपुलर शो है. ये पिछले 17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इतने सालों के बाद भी लोग इस शो को काफी पसंद करते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad