लुधियाना में 16 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी

पंजाब

लुधियाना : शिवपुरी इलाके में 16 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पहले लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। लेकिन फंदा टूट गया और लड़की बाथरुम में किसी नुकीली चीज से टकरा गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां 6 दिन के बाद उपचार दौरान लड़की की मौत हो गई। घटना थाना दरेसी के अंर्तगत आते क्षेत्र फौजी हलवाई के निकट शिवपुरी की है।

लड़की के पिता ने बताया कि उसके 7 बेटे-बेटियां है। वह एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। उसकी दूसरे नंबर की 16 वर्षीय बेटी अक्सर फैक्टरी में खाना देने आती थी। जहां उसकी दोस्ती इब्राहिम नामक युवक से हुई। युवक उसकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। मृतका के पिता ने बताया कि उसने इब्राहिम को समझाने की कोशिश की अभी उसकी बेटी नाबालिग है। 3 साल रुक जाए परंतु इब्राहिम नहीं माना और उसकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था।

3 जनवरी को उसकी बेटी बाथरुम में गई। कुछ देर बाद उसकी पत्नी बाथरुम में गई तो देखा कि लड़की का फंदा टूटा हुआ है और वह नीचे गिरी हुई है, जिसके बाद वह तुरंत बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा। सिवल अस्पताल के डाक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार दौरान लड़की की मौत हो गई।
इस संबधी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अवतार सिंह का कहना है कि नाबालिग लडक़ी ने पहले सुसाइड करने की कोशिश की। फंदा टूटा और वह गिर पड़ी। लड़की के सिर पर गहरी चोट आई है, फिलहाल लड़की की मौत संदिग्ध है। लड़की के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिर्पोट आने के बाद ही स्थिती स्पष्ट होगी कि लड़की की मौत किन कारणों से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *