Punjab के इस इलाके में बुजुर्ग व्यक्ति का मिला शव, फैली सनसनी

पंजाब

दीनानगर : दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार दीनानगर क्षेत्र के अधीन आते पुलिस स्टेशन दौरांगला के गांव गाहलड़ी हैडल पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।

इस बारे में बात करते हुए थाना प्रमुख दौरांगला दविंदर कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे उक्त इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 65 साल है। बताया जा रहा है कि, किसी वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस मृतक व्यक्ति के वारिसों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिसके चलते मृतक के शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *