माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी Update, जल्दी से पढ़ लें खबर

पंजाब

माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी अपडेट सामनेआई है। अगर आप माता वैष्णो देवी जाने की सोच रहे हैं ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि कटरा जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कटरा से भवन तक बन रहे रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। अभी भी ये हड़ताल जारी है, जिसके चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, प्रस्तावित कटरा-सांझी रूफ रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर श्री वैष्णो देवी संघर्ष समिति की जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले रोपवे के विरोध में 18 दिसंबर को कटरा में बंद का ऐलान किया गया था। अब बताया जा रहा है कि कटरा संघर्ष समिति के पक्ष में कुछ नहीं हुआ है, जिसके बाद कल बुधवार से 72 घंटे के और बंद का ऐलान किया गया है। अभी भक्तों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में कटरा समेत वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बेस कैंप कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं जारी रहेंगी। सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां भगवती के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सभी उचित सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *