पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 साइबर ठग गिरफ्तार

पंजाब

फाजिल्का : वरिष्ठ पुलिस कप्तान फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ के निर्देशन में डी.एस.पी. (जांच) फाजिल्का बलकार सिंह संधू के कुशल नेतृत्व में इंस्पैक्टर मंजीत सिंह, मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम, फाजिल्का द्वारा साइबर जालसाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 18 सितम्बर को थाना साइबर क्राइम फाजिल्का में सर्कुलर रोड अबोहर निवासी सुशांत नागपाल के बयानों के आधार पर यशपाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसने मुद्दई के साथ 60,23,000 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने तकनीकी रूप से बैंकों से रिकॉर्ड प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया था।

पड़ताल के दौरान 27 अक्तूबर को ए.एस.आई. सुखपाल सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ आरोपी नायक राहुल कुमार उर्फ ​​यशपाल निवासी न्यू कृष्णापरू, जवेरियापरू तहसील उंजम, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार कर न्यायालय गुजरात राज्य से रिमांड प्राप्त किया गया। मामले में एक नवंबर को अंकित रावल निवासी शास्त्री नगर उरका पश्चिम चौकरी तहसील उंजा जिला मेहसाणा (गुजरात) को आरोपी बनाया गया था जिसे 24 नवंबर को इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, मुख्य अधिकारी साइबर क्राइम के द्वारा गुजरात राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया तथा मुद्दई के खाते में 15,50,000/- रुपए वापस करा दिए गए। इसके अलावा आरोपी के खाते में मौजूद रकम करीब 5,50,000 रुपए फ्रीज कर दिए गए।

उक्त मामले में विवेचना के दौरान 13 दिसम्बर को स्लेश कुमार एवं राकेश कुमार भारती निवासी बनपुरी कॉलोनी, जिला खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर 14 दिसम्बर को माननीय न्यायालय (उत्तर प्रदेश) के समक्ष पेश किया गया एवं 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया। इन दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान इन दोनों से साइबर ठगी से प्राप्त रकम के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *