फाजिल्का : फाजिल्का में जुआ खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 लोगों को 24500 की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फाजिल्का के एक मोहल्ले में जुआ खेलते हुए छापेमारी कर संदीप कुमार उर्फ बब्बू, गौरव उर्फ गोरा, अमृत कुमार उर्फ मनु, प्रिंस, सुनील, अंसुल उर्फ काऊ, मन्नू, राजेश सभी निवासी फाजिल्का, देस सिंह निवासी गांव चक अराईंवाला, राजन निवासी जलालाबाद और हर्ष बराड़ उर्फ दीपू निवासी गांव थेह कलंदर को जुआ खेलते 24500 रुपए की नकदी समेत काबू कर इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%