Jalandhar वाले जरा ध्यान दें… खरीद रहे हैं कोई Property तो हो जाएं सावधान

पंजाब

जालंधर : जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप भी शहर में कोई प्रापर्टी खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल,  गुजराल नगर निवासी 2 सगे भाई त्रिलोचन सिंह व प्रितपाल सिंह थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो जमीन दिलाने के  झांसे में लाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार 216. गुरू गोबिंद सिंह नगर निवासी महिला नीना चौहान पत्नी राकेश चौहान से जमीनी मामले में धोखाधड़ी करने वाले 59. गुजराल नगर निवासी दो सगे भाईयों त्रिलोचन सिंह व प्रितपाल सिंह दोनों पुत्र अमरीक सिंह को देर शाम थाना भार्गव कैंप की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में त्रिलोचन सिंह को माननीय अदालत ने 22 मार्च 2021 को भगौड़ा करार दिया था जबकि उसका भाई प्रितपाल सिंह पुलिस को वांछित था। उन्होंने कहा कि त्रिलोचन सिंह को लुधियाना से और प्रितपाल सिंह को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।  दोनों के खिलाफ नीना चौहान की शिकायत पर 29 जून 2019 को थाना भार्गव कैंप में आई.पी.सी. की धारा 406, 420 व 120-बी के तहत 65 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। त्रिलोचन सिंह व प्रितपाल सिंह ने सिधार्थ नगर स्थित साढे 13 मरले के प्लाट को नीना चौहान से 15 लाख 80 हजार रूपए का बयाना किया था लेकिन बाद में रजिस्टरी न करवा कर उससे धोखाधड़ी की थी। रजिस्ट्री की तारीख 24 दिसंबर 2017 रखी गई थी और त्रिलोचन सिंह 22 दिसंबर 2017 को शिकायतकर्ता के पास गया और कहने लगा कि  रजिस्टरी को लेकर कुछ कागजात पूरे न होने के कारण रजिस्टरी की तारीख थोड़ी आगे बढ़ानी पड़ेगी, जिस पर वह सहमत हो गए और 2 महीने का समय आगे बढ़ाने के लिए कह दिया गया।

2 महीने बीत जाने पर त्रिलोचन सिंह को रजिस्टरी करवाने  के लिए कहा गया तो फिर और समय बढ़ा देने के लिए कह दिया गया,जिस पर वह फिर सहमत हो गए। 28 दिसंबर 2018 को रजिस्टरी करवाने का समय निर्धारित किया गया था। नीना चौहान के अनुसार वह 28 दिसंबर को दिए गए समय के मुताबिक सब रजिस्ट्रार आफीस जालंधर में पहुंच गए लेकिन त्रिलोचन सिंह वहां नहीं आया। उन्हें सब रजिस्टरार आफीस से पता चला कि जिस प्लाट को लेकर उनका बयाना हुआ है, उस प्लाट के त्रिलोचन सिंह व प्रितपाल सिंह मालिक ही नहीं हैं। थाना प्रमुख अशोक शर्मा ने कहा कि दोनों को शनिवार सुबह माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किए जाएगा। फिलहाल उन्हें थाने की हिरास्त में रखा गया है और उनसे नीना चौहान से की गई धोखाधड़ी सबंधी पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि दोनों भाईयों के खिलाफ साल 2020 में थाना नई बारांदरी में भी धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *