तरनतारन : जिले में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इसकी एक और ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिली जब अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे एक व्यक्ति को तेजधार हथियार की नोक पर निशाना बनाते हुए उसकी मोटरसाइकिल और 1500 रुपये छीन युवक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना सरहाली की पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
लखविंदर सिंह ने थाना सरहाली की पुलिस को बताया कि वह 6 नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव ढोटियां से गांव बुर्ज नथोके रिश्तेदार से मिलने के लिए रवाना हुआ था। जब वह नहर के रास्ते से बुर्ज नथोके जा रहे थे तो उनके पीछे एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारी। इस कारण उनका मोटरसाइकिल पटड़ी पर जाकर रुका। इस दौरान आरोपियों ने दातर का डरावा देकर उसकी जेब से 1500 की नकदी निकाल ली और उसकी स्पलेंडर मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सरहाली के ए.एस.आई. गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad