जालंधर : थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते एक इलाके में नेपाली युवक द्वारा मूल रूप से हिमाचल की रहने वाले युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी पीड़ित युवती की मां को जब शक हुआ तो उसने अपनी बेटी का चैकअप करवाया तो पता चला कि वह 5 माह की गर्भवती है। फिर बेटी ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई, जिसके बाद मां द्वारा दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। इंस्पेक्टर परमिंदर कौर की जांच के बाद पुलिस द्वारा इस संबंधी तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म करने वाले 24 साल के गांव सूसपुर जिला कपिलावस्तु नेपाल के रहने वाले युवक जमील खां पठान पुत्र मोहम्मद इब्राहिम पठान के खिलाफ थाना रामा मंडी में 64, 351 (1) बी.एन.एस. के तहत 262 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
दकोहा चौकी के ए.एस.आई. भजन राम के मुताबिक जब नेपाली युवक ने युवती से दुष्कर्म किया, तब वह 18 साल की नहीं थी और अब गर्भवती होने पर उसकी आयु 18 साल 3 महीने है। पुलिस द्वारा युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने आरोपी युवक का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की और दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। जज साहिब ने ज्यूडीशियल रिमांड पर उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
