हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है, कार को ओवर टेक कर रहा खाद से भरा ट्रक पलट गया, इस दौरान कार के पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार चार लोग ट्रक में घुस गए थे घटना शुक्रवार रात की है। टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास की यह घटना है। सूचना मिलते ही हरदा और टिमरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, चारों मृतक टिमरनी के रहने वाले थे इनमें से दो सगे भाई हैं और वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से हरदा की तरफ जा रहे थे।
टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया से मिली जानकारी के अनुसार गौतम और प्रीतम बाइक से अपने दो दोस्त जुनैद और यशराज के साथ हरदा जा रहे थे, उनकी बाइक के आगे कार चल रही थी तभी ट्रक ने कार को ओवरटेक करते समय टक्कर कार में मार दी और पलट गया था, इससे कार के पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad