इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली की रात एक चलती कार में आग लगी गई। अचानक कार में भड़की इस आग से क्षेत्र में हड़कम मच गया। वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला इंदौर के जवाहार मार्ग स्थित इमली साहब गुरूद्वारे के पास का है। जहां एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक ने उतर कर अपनी जान बचाई। वही कार एक दुकान के बाहर तक जा पहुंची जिससे हड़कम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को धक्का देकर दुकान से दूर किया। गुरुवार देर रात बताई जा रही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
