राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी के साथी ने गलत काम का वीडियो भी बनाया और कुछ दिनों बाद वह भी गलत काम करने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा, रविवार को पीड़ित महिला थाने पहुंची और कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि राजगढ़ में ही रहने वाला युवक पारिवारिक मामलों में मदद करने के उद्देश्य उससे मिला था और लगभग एक महीने पहले झूठ बोलकर पाटन रोड़ स्थित कॉलोनी के एक मकान में ले गया।
यहां पहले भांग या नशे की गोली प्रसाद में मिलाकर खिलाई, इसके बाद गलत काम किया आरोपी के साथी ने इस दौरान वीडियो बना लिया और महिला को व्हाट्सएप पर भेजा इसके बाद आरोपी का साथी भी महिला से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
