लुधियाना : देश सहित पंजाब भर में गैंगरेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला जिला लुधियाना का सामने आया है, जहां 3 लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मानसिक तौर पर कमजोर महिला को बहाने से अपने साथ ले जाकर 3 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद थाना डिविजन नंबर 2 ने पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर 2 आरोपियों को भी पकड़ लिया है।