बाइक के हेडलाइट मास्क में छिपकर बैठा था सांप, फन निकालकर आया बाहर

मध्य प्रदेश

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक सांप बाइक की हेडलाइट में छिपकर बैठ गया, यह घटना मेला ग्राउंड के पास स्थित कीर्ति स्तंभ की है। जब बाइक को घर के अंदर रखना चाहा तो सांप फन निकाल कर हैंडल पर आ गया, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला जा सका, प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल शर्मा ने अपनी बाइक घर के सामने रख दी थी। जिसके बाद वह अपनी बाइक को घर के अंदर रख रहे थे।

 बाइक का हैंडल पकड़ा तो सांप फन निकाल कर बाहर आ गया ,इसके बाद सांप बाइक की हेडलाइट के पीछे मास्क में जाकर छुप गया। मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सांप को बाइक से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया और डिब्बे में बंद कर उसे दूर छोड़ दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry