लुधियाना: कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार पर फायरिंग करने वाले का 72 घंटों बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है लेकिन केस की जांच के लिए बुधवार को चंडीगढ़ से स्पैशल तौर पर फॉरैंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के साथ-साथ कार की भी जांच की।
यहां बता दें कि शुक्रवार की रात से पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार उनकी साऊथ सिटी स्थित जनपथ एन्क्लेव कोठी के बाहर खड़ी थी। जब रविवार को ड्राइवर गाड़ी के नजदीक गया तो उसने देखा की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ था। उसने तुरंत संजय तलवाड़ को इसके बारे में बताया। जब उन्होंने चैक किया तो पिछली सीट पर गोली का खोल मिला जोकि 315 बोर का था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
