Punjab में खौफनाक वारदात, जिस मां ने दिया जन्म उसे ही बेटे ने उतारा मौ/त के घाट

पंजाब

रईया : अमृतसर जिले के रईया इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे द्वारा जन्म देने वाली मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कलयुगी बेटे द्वारा इस वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया है। घटना रईया के साथ लगते गांव वडाला खुर्द की है, जो खिलचियां थाने के अंतर्गत आता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां अमरजीत कौर पत्नी सूरता सिंह अपनी बेटी के साथ बेटे शिंदा सिंह को मिलने आई थी जो रात को अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात के समय बेटे ने मां को संपत्ति उसके नाम करने के लिए कहा तो मां ने इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आए बेटे ने हदें पार करते हुए मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद शिंदा सिंह द्वारा घर में ही मां को दफनाने की कोशिश की गई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *