पुणेः पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में समन जारी किया है। यह मामला वीर सावरकर के पौत्र परिवार द्वारा दर्ज कराया गया था। सावरकर के पौत्र सत्यकी सावरकर का आरोप है कि राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम (UK) की यात्रा के दौरान वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। राहुल के इन बयानों से सावरकर परिवार की मानहानि हुई है, जिसे लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है।
शिकायत के अनुसार सत्यकी सावरकर का कहना है कि राहुल गांधी वर्षों से अलग-अलग मौकों पर वीर सावरकर को बदनाम और अपमानित करते रहे हैं। उनके अनुसार 5 मार्च 2023 को UK में ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जानबूझकर सावरकर के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad