कांग्रेसियों से विवाद के बोले गुरदासपुर के DC, कही ये बात

पंजाब

गुरदासपुर : बीते दिनों डी.सी. गुरदासपुर के दफ्तर में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के अलावा एक अन्य कांग्रेसी नेता की तीखी बहस की वीडियो सामने आई थी। इसके बाद आज डी.सी. गुरदासपुर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि बाकी सभी लीडर शांत थे सिर्फ गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा ने तलखी वाली बात की। इसके बाद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उनके हक में तलखी से बोले। डी.सी. ने कहा कि उनके लिए सभी आदरणीय हैं। उन्हें चाय भी पिलाई गई थी पर अगर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने अगर मेरे खिलाफ शिकायत की है तो उन्हें इसका कोई डर नहीं है।

डी.सी. ने कहा हो सकता है कि उन्होंने वायरल हुई वीडियो को छिपाने के लिए उनके खिलाफ शिकायत की है। अगर उनसे जवाब मांगा जाएगा तो वह उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं उन्हें किसी का कोई भी डर नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *