Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति

झारखण्ड

बोकारो: नियोजन की मांग को लेकर बोकारो स्टील प्लांट में 12 दिनों से चल रही विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। दरअसल, पिछले दिनों वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था, लेकिन गुरुवार देर शाम वार्ता फिर से शुरू हुई।

🤝 बैठक में विस्थापितों के नियोजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

बोकारो डीसी की पहल पर बोकारो निवास पर देर रात 11:30 बजे बीएसएल प्रबंधन, विस्थापित प्रतिनिधियों और विधायक श्वेता सिंह के बीच कई घंटे तक बैठक चली। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बन गई। बैठक में विस्थापितों के नियोजन से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने और अप्रेंटिस का प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापितों को नियोजन देने की मांग प्रमुख रही। हालांकि, इन मांगों पर अंतिम निर्णय के लिए सेल मुख्यालय की सहमति जरूरी होगी।

बैठक में तैयार किए गए मिनट्स को बोकारो डीसी राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के पास भेजेंगे। वहीं, बीएसएल प्रबंधन के अधिकारी बैठक का ब्योरा सेल अध्यक्ष को भेजेंगे, ताकि नियोजन से जुड़े मुद्दों पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

✅ फिलहाल गतिरोध खत्म, अगले कदम का इंतजार

12 दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने से फिलहाल गतिरोध खत्म हो गया है, लेकिन विस्थापितों की नियोजन संबंधी मांगों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। अब सबकी निगाहें सेल मुख्यालय और बीएसएल प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं। विस्थापितों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry