सैला खुर्द : नजदीकी इलाके के शेरा वाला गेट के पास घनी आबादी वाले मौहल्ले में एक बेखौफ लुटेरे द्वारा घर में घुस कर चाकू की नोक पर दिन-दिहाड़े महिला की सोने की बालियां लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार राम प्यारी पत्नी जगत नारायण तीर्थ सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं।
इस मकान में 9 कमरे किराए पर दिए हुए हैं, जिनमें अलग-अलग प्रवासी रहते हैं। पीड़ित महिला राम प्यारी घर में मौजूद थी तो लुटेरे ने चाकू दिखाकर उसकी सोने की बालियां छीन ली और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
घर में घुसते लुटेरे की तस्वीर सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचकर इस वारदात की जानकारी दे दी है। इलाके में इस तरह की वारदातों और लूटेरों के बढ़ रहे हौसलों के कारण लोगों में डर का माहौल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad