Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवरी

देश

अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने टिन्नू समेत सभी 8 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Remand) में भेज दिया है। अब इन सभी आरोपियों को 13 जुलाई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📁 पुलिस ने जज के सामने क्या दी दलील?

जेल से पेशी के दौरान पुलिस ने जज के सामने केस फाइल प्रस्तुत की। पुलिस ने दलील दी कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में मामले की विवेचना (जांच) अभी पूरी नहीं हुई है। साक्ष्य इकट्ठा करने और रविवार को आरोपियों के घर से मिले कैश, ज्वेलरी और कागजातों के वेरिफिकेशन के लिए समय चाहिए। इसलिए जांच पूरी होने तक आरोपियों को जेल में रखा जाए। जरूरत पड़ने पर पुलिस कस्टडी (PC रिमांड) की मांग करेगी।

🔍 SIT जांच और दर्ज मुकदमे

SIT की शुरुआती जांच के बाद इन आठ आरोपियों पर मंदिर के दान के कथित गबन के सिलसिले में चोरी, क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

🚫 फैजाबाद बार एसोसिएशन का कड़ा फैसला

सोमवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में एकमत होकर प्रस्ताव पास किया कि वे इन आठों आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा, वकीलों ने चेतावनी दी है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़ना होगा, अन्यथा वकील नाकाबंदी करेंगे।

🏛️ सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

इस बीच, राम मंदिर चंदा चोरी मामले की CBI जांच और कोर्ट की निगरानी की मांग को लेकर दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। बेंच ने कहा कि आउट-ऑफ-टर्न लिस्टिंग की कोई अर्जेंट जरूरत नहीं है, इस याचिका पर जुलाई में सुनवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry